धामी रच रहे इतिहास: लगातार 4 साल तक CM रहने वाले पहले भाजपा नेता बने, UCC जैसे बड़े फैसलों से दिलाई अलग पहचान

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे राज्य में लगातार 4 वर्ष तक सीएम पद पर बने रहने वाले पहले भाजपा नेता भी हैं। इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर राज्य को राष्ट्रीय पहचान भी दिलाई।

धामी ने 2022 में सत्ता में वापसी कर मिथक तोड़ा, और नकल विरोधी कानून, दंगाइयों से वसूली कानून, सख्त गैंगस्टर एक्ट, महिला और आंदोलनकारी आरक्षण जैसे निर्णयों से प्रशासनिक दृढ़ता भी दिखाई। पीएम मोदी ने भी कई मंचों से उनकी कार्यशैली की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री धामी की प्रमुख उपलब्धियों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ पहल, मानसखंड मंदिर माला मिशन और 23,000 से अधिक सरकारी भर्तियां भी शामिल हैं। वे अब उत्तराखंड को मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार अग्रसर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!