उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्ति बंटवारे को लेकर जल्द होगी CM स्तर की बैठक, समाधान की ओर बढ़ा कदम

देहरादून: उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से लंबित परिसंपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्यनाथ इस बैठक में सीधे तौर पर बातचीत कर समाधान की दिशा भी तय करेंगे।

बुधवार को सचिवालय में सीएम धामी ने इन मामलों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में जिन विषयों पर सहमति बनी है, उनकी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उत्तर प्रदेश से समन्वय बनाते हुए समाधान सुनिश्चित भी किया जाए।

अब तक हुई मुख्य प्रगति:

  • ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार के जलाशयों और नहरों में वॉटर स्पोर्ट्स को दी गई अनुमति।
  • उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बिजली बिलों के ₹57.87 करोड़ का भुगतान किया।
  • उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखंड को ₹3.98 करोड़ की राशि अदा की।
  • वन विकास निगम को आंशिक देयता राशि दी गई।
  • उत्तराखंड परिवहन निगम से जुड़ी शेष राशि का भुगतान पूरा हुआ।
  • आवास विकास परिषद से जुड़ी परिसंपत्तियों के निपटारे पर सहमति बन चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहयोग व संवाद की भावना से शेष मुद्दों का समाधान निकाला जाएगा। आगामी सीएम स्तर की बैठक में लंबित परिसंपत्ति बंटवारे के जटिल मामलों पर अंतिम मुहर लगने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!