देहरादून को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा: CM धामी ने एलिवेटेड रोड परियोजना का किया ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 26 किलोमीटर लंबी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को केंद्र सरकार के समक्ष रखने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से निर्माण और आर्थिक सहयोग की मांग की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने फ्लोटिंग पॉपुलेशन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग से विशेष ग्रांट की भी मांग रखी। उन्होंने बताया कि “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए नई पर्यटन नीति लागू भी की गई है, जिससे निवेश को बढ़ावा भी मिल रहा है।

धार्मिक, साहसिक, ईको व फिल्म पर्यटन के क्षेत्र में भी राज्य को नई पहचान मिल रही है। फिल्म निर्माताओं के लिए विशेष सब्सिडी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया गया है, जिससे उत्तराखंड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का पुरस्कार भी मिल चुका है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!