हल्द्वानी: 1,060 पौधों पर खर्च हुए 48.85 लाख रुपये, हाईकोर्ट में वन विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप

हल्द्वानी के बरेली रोड पर लगाए गए मात्र 1,060 पौधों पर 48.85 लाख रुपये खर्च किए गए, यानी प्रति पौधा लागत 4,608 रुपये। यह खुलासा वन विभाग द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल एक शपथपत्र के जरिए हुआ है।

यह मामला हल्द्वानी निवासी हिशांत आही की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें पेड़ कटान के बाद क्षतिपूरक वनीकरण न किए जाने पर सवाल भी उठाया गया था।

वन विभाग ने खर्च का कारण मजबूत ट्री गार्ड और तय मानकों को बताया, लेकिन प्रति पौधे की भारी लागत पर अब सवाल भी उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खर्च सामान्य से कहीं अधिक है और इसमें वित्तीय अनियमितता की आशंका से इनकार ही नहीं किया जा सकता।

मामला अब हाईकोर्ट की निगरानी में है, जहां अगली सुनवाई में वन विभाग से और जवाब तलब भी किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!