पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार के वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे थे। समारोह के शुभारंभ पर शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं। जिस पर विद्यालय के शिक्षक ललित मोहन सती मंच तक पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। सालों से शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सती को रोकने की कोशिश की। वहीं शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानाचार्य भर्ती मामला न्यायालय में गया है।