मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत, सेलाकुई में शुरू हुई 24 घंटे टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन सेवा

देहरादून – मानसिक तनाव से परेशान लोगों के लिए अब घर बैठे काउंसलिंग व परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। उत्तराखंड राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई में टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां मरीज 24 घंटे मानसिक सलाह व मदद ले सकेंगे।

यह सेवा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ही शुरू की गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति भदौरिया ने बुधवार को संस्थान का निरीक्षण किया व इस नई सेवा की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य है मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक सरल, सुलभ और गोपनीय तरीके से पहुंचाना।

हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि लोग बिना झिझक सहायता ले सकें। निरीक्षण के दौरान टेस्ट कॉल करके सिस्टम की जांच भी की गई।

निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!