बदरीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 66 हजार से अधिक कर चुके दर्शन

बदरीनाथ – चारधाम यात्रा की शुरुआत को अभी केवल 4 दिन ही हुए हैं, लेकिन बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अब तक 66,498 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी कर चुके हैं।

बुधवार को ही 16,804 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच भी रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में रौनक और उत्साह का माहौल भी बना हुआ है।

धाम में सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लग रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं, प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाएं बनाए रखने में जुटा है।

बुधवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश और बढ़ती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मौसम भी श्रद्धा के आगे नतमस्तक नजर आया।

अगर श्रद्धालुओं की यह आमद ऐसे ही जारी रही, तो कुछ ही दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को भी पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!