देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण

देहरादून — खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में लगभग 292 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब जनता केवल बुनियादी सुविधाएं नहीं, बल्कि खेल अधोसंरचना की भी मांग कर रही है, जो राज्य में खेल जागरूकता बढ़ने का संकेत है। उन्होंने प्रदेश को ‘देवभूमि से खेल भूमि’ बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

रेखा आर्या ने बताया कि सरकार द्वारा 8 से 23 वर्ष की उम्र के खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिल रहा है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और भागीदारी बढ़ी है। उद्घाटन समारोह में विधायक सविता कपूर समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!