स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान जननेता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर आज शुक्रवार को देहरादून के घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने कहा, “बहुगुणा जी का जीवन संघर्ष और सिद्धांतों से भरा था, वे हिमालय की तरह अडिग और दूरदर्शी थे। उनका योगदान पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में अद्वितीय था।” पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “जनसेवक का जीवन सबसे बड़ी उपलब्धि है, जब उनकी स्मृति लोगों के दिलों में जीवित रहती है।”

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!