कालाढूंगी : हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 4 लोग झुलसे

शुक्रवार रात कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में एक बाइक पर सवार 2 अज्ञात युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति समेत 2 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह हादसा रात करीब 8:30 बजे वन निगम कार्यालय के पास हुआ, जहां केटीएम और स्प्लेंडर बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई और वे कुछ ही पलों में जलकर खाक हो गईं।

हादसे में केटीएम बाइक पर सवार 2 अज्ञात युवकों की मौत हो गई, जबकि स्प्लेंडर बाइक पर सवार नूर मोहम्मद और उनकी पत्नी शाहिदा गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा, एक मोपेड सवार भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक यूनिट की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!