बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 7 घायल

आज शुक्रवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग के लंगासू के पास बैडाणु क्षेत्र में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज़ रफ्तार और लापरवाही को कारण माना जा रहा है।

 

सभी से अनुरोध है कि हाईवे पर सफर करते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!