साहिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज, डाक बंगले का निरीक्षण

जड़वाला क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एक टीम ने साहिया पहुंचकर विद्यालय संचालन के लिए वैकल्पिक भवन के रूप में जिला पंचायत के डाक बंगले का निरीक्षण किया।

पूर्व में इस भवन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संचालित हो रहा था, जो अब अपने नए भवन में शिफ्ट हो चुका है। टीम ने डाक बंगले के विभिन्न कमरों और उसकी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार की, जो खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

एसडीएम कालसी गौरी प्रभात ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डाक बंगले की स्थिति का जायजा लिया गया है और अब निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है, ताकि केंद्रीय विद्यालय के संचालन की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
स्थानीय लोगों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की खबर से उत्साह है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!