सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आयुर्वेद विभाग की महिला प्रधान सहायक गिरफ्तार

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक रविकांता शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। ताजा गिरफ्तारी साल 2023 में दर्ज एक केस के आधार पर की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ऋषिकेश निवासी अमित कुमार ने 2023 में रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि रविकांता ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 26.55 लाख रुपये वसूले। बाद में उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया, जो जांच में फर्जी निकला।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रविकांता शर्मा के खिलाफ पहले से दो और मुकदमे फर्जीवाड़े से जुड़े हुए हैं। आरोपित महिला नरेंद्रनगर स्थित आयुर्वेद विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है।
पुलिस ने रविकांता को रविवार को सारथी वेडिंग प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!