विश्व वन्यजीव दिवस पर छात्रों ने पेंटिंग और रैली के माध्यम से दिया संरक्षण का संदेश

पछवादून विकास मंच ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखन वाला में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न वन्य जीव-जंतुओं के चित्रों के माध्यम से उनके महत्व और संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में वंश प्रथम, शगुन द्वितीय, जबकि हिमानी और अर्जुन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर और स्लोगन लेकर वन्यजीव संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली।
पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि वन्यजीव केवल जंगलों के लिए नहीं, बल्कि पूरी प्रकृति के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में वन्यजीवों की अहम भूमिका होती है और इन्हें बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

कार्यक्रम में आमोल शर्मा, भूपेश कुमार, मुकेश राज शर्मा, रजत चौधरी, अनुज कश्यप और मोहम्मद उस्मान सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूक बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!