माणा हिमस्खलन हादसे में रेस्क्यू अभियान समाप्त, आठ की मौत, 46 श्रमिक सुरक्षित

चमोली (उत्तराखंड): माणा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आए बीआरओ के सभी 54 श्रमिकों को ढूंढ लिया गया है। इनमें 46 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 8 श्रमिकों की मौत हो गई।
रविवार को लापता चार श्रमिकों के शव बरामद होने के साथ ही तीन दिनों से चल रहा रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को चार शव बरामद हुए थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आईटीबीपी, सेना और एनडीआरएफ की टीमें जुटी रहीं। घायलों को ज्योतिर्मठ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
मृतकों में उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल और कानपुर के निवासी शामिल हैं। अंतिम शव भी बरामद कर हेलीकॉप्टर से लाने की प्रक्रिया जारी है। – संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!