लखवाड़ बांध पर पीएमओ की निगरानी का स्वागत, समिति अध्यक्ष ने पीएम मोदी का जताया आभार

कालसी। लखवाड़ बांध श्रम सहकारी समिति ने बांध परियोजना पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सीधी निगरानी को एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया है। समिति के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

“राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है लखवाड़ बांध”

दिग्विजय सिंह ने कहा कि लखवाड़ बांध एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिससे उत्तराखंड को बिजली उत्पादन में फायदा होगा, जबकि देश के पांच अन्य राज्यों को सिंचाई और पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजना को प्राथमिकता देना इस बात का संकेत है कि देश की बुनियादी जरूरतों को लेकर सरकार गंभीर है।”

“अगला दशक उत्तराखंड का होगा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘अगला दशक उत्तराखंड का होगा’ कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह कथन प्रदेश के लिए ऊर्जा, कृषि और पेयजल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र के विकास को गति देगी, बल्कि युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।

पीएमओ से निगरानी से स्थानीय जनता में भरोसा

परियोजना की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से किए जाने को लेकर समिति अध्यक्ष ने कहा कि इससे स्थानीय जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि लखवाड़ क्षेत्र के निवासी इस ऐतिहासिक फैसले के लिए पीएमओ के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!