Video: बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्सी, नदी में जा गिरी महिला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

जिन लोगों को एडवेंचरस एक्टिविटी करना बेहद पसंद होता है उनकी लिस्ट में बंजी जंपिंग का नाम भी सबसे ऊपर शामिल होता है। कई लोग जान जोखिम में डालकर भी इस शौक को पूरा करते हैं, लेकिन कई बार लोगों का ये शौक उन पर ही भारी भी पड़ जाता है। इसका उदाहरण वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सैकड़ों फीट की ऊंचाई से बंजी जंपिंग करते दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाती है. आप भी इस वीडियो को देखेंगे को देखेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के बंजी जंपिंग के लिए सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर खड़ी होती है। जैसा कि बंजी जंपिंग में कराया जाता है कि किसी व्यक्ति को रस्सी से बांधकर ऊपर से नीचे की ओर खाई में जंप लगवाई जाती है ऐसा ही महिला के साथ होता है। लेकिन महिला के साथ जंप लगाते समय दुर्घटना घट जाती है। महिला को जिस रस्सी से बांधा जाता है, खाई में जंप लगाते ही वह रस्सी टूट जाती है। रस्सी टूटते ही महिला नीचे नदी में जा गिरती है। इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक दंग रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!