चोरी हो चुके डॉगी को वापस मिल गया अपना परिवार, फिर जो हुआ वो इमोशनल कर देगा

सोशल मीडिया एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक चोरी हुआ कुत्ता अपने परिवार के वापस लौटकर ऐसा रिएक्शन दे रहा है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। दरअसल डॉग भी परिवार में आने के बाद एक फैमिली मेंबर जैसा हो जाता है जो कुछ समय भी आंखों के आगे ना रहे तो सब बेचैन हो जाते हैं। ऐसे ही काऊ नाम का कुत्ता कुछ समय पहले चोरी हो गया था जो आखिरकार अपने परिवार तक वापस पहुंच ही गया। जब परिवार और डॉगी एक दूसरे मिले तो सभी के रिएक्शन देखने लायक थे। इस दौरान बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जो लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

कुछ महीनों पहले काऊ नाम का डॉग चोरी हो गया था जो किसी ने हाल ही में एक शेल्टर के बाहर बांधकर छोड़ दिया। वो शेल्टर होम लगातार इस डॉगी के लिए नया घर और मालिक तलाश रहा था। हालांकि, उससे भी कहीं ज्यादा अच्छा तब हो गया जब काऊ का पुराना परिवार उसे वापस मिल गया। शेल्टर की इस मदद से डॉगी अपने घर वापस पहुंच गया जिसे लेकर परिवार काफी ज्यादा शुक्रगुजार भी है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को canines पेज ने शेयर किया है जिसे काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो इतनी ज्यादा क्यूट है कि इसने हर किसी का दिल जीत लिया है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!