इंटरनेट पर तेंदुए, मगरमच्छ समेत अन्य खतरनाक जानवरों के रेस्क्यू वीडियो मौजूद हैं। मगर क्या आपने कभी जहरीले कोबरा नाग का रेस्क्यू देखा है? सोशल मीडिया पर जहरीले कोबरा सांप के रेस्क्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक खतरनाक कोबरा सांप सूखे कुएं में गिर गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।
इस वीडियो को एएनआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इसमें गैर सरकारी वन्यजीव शोध संगठन के वॉलंटियर्स एक सुखे कुएं से कोबरा का रेस्क्यू करते हुए नजर आ रहे हैं। वॉलंटियर्स ने लंबी रस्सी में कड़ी डालकर सांप को ऊपर उठाया। फिर उसे कुएं से बाहर निकालकर जमीन पर रखा। बाद में बैग में भरकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।