अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटी कांग्रेस प्रवक्ता भाजपा पर भड़की
भाजपा ने राम मंदिर को व्यापार का जरिया बनाया
देहरादून। अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करके लौटी देहरादून कांग्रेस महानगर कमेटी की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी कहना है कि भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए रामरामंदिर को व्यापार का जरिया बना लिया है।
कांग्रेस महानगर कमेटी की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कर लौटी है। उन्होंने अयोध्या में स्थानीय लोगों से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि वहां के लोगों को राममंदिर निर्माण से कोई लाभ नहीं मिला।वहां सरकार ने गुजरात लाबी के लोगों को अधिकांश कामों के ठेके दे रखे है जबकि यह काम स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए।
उन्होंने भाजपा द्वारा मोदी को श्रीराम को लाने वाले बताए जाने को भी बेतुका प्रलाप करार दिया। उन्होंने कहा कि राम को लाने वाला एक इंसान कैसे हो सकता है। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे आराध्य श्रीराम से भी बडे हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा बार – बार राम लाने वाले जैसा प्रलाप बंद करना चाहिए। श्रीराम तो आज से हजारों साल पहले त्रेता युग में ही आ गए थे। अब उन्हें कोई कैसे ला सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि वह आधे अधूरे मंदिर का उदघाटन करने जा रहे जिसमें सनातन धर्माचार्य भी शामिल होने से इंकार कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के धर्माचार्यों का सम्मान करना चाहिए।