प्रेमनगर क्षेत्र में क्लोरिन गैस रिसाव, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर कर्मियो की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया

एसएसपी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जायजा लिया 

स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

एसकेविरमानी / देहरादून । प्रेमनगर क्षेत्र में तड़के हुए क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। गैस रिसाव किन कारणों से हुआ। इसकी जांच की जा रही। स्थानीय निवासियों को उनके घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने रेस्क्यू जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़केऔ थाना प्रेम नगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा पुलिस स्टेशन देहरादून से फायर कर्मियों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के संबंध में NDRF तथा SDRF की टीमो को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्यो का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!