
वार्ड 58 की पूर्व पार्षद ने दुर्गा मंदिर परिसर में साफ – सफाई करायी
देहरादून । स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए कालोनी वार्ड नंबर 58 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत द्वारा चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रम में पार्षद सहित तीन कार्यकर्ता पहुंचे।
आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में मंदिरों और उनके आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने स्वयं गत 11 जनवरी को नासिक के विख्यात काला राम मंदिर में पोछा लगाकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया।
इसी के मद्देनजर पूर्व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला ने एक दिन पहले दुर्गा मंदिर परिसर में आज स्वच्छता कार्यक्रम का संदेश भेजा जिस पर आज सुबह तीन लोग स्वच्छता कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। एक खुद पूर्व पार्षद श्रीमती रावत रही। मंदिर का अन्दरूनी परिसर हालांकि पहले ही स्वच्छ था। बाद में श्रीमती सुशीला रावत ने सफाई मित्रों से दुर्गा मंदिर सामुदायिक मैदान के एक हिस्से में साफ सफाई करायी। मैदान के बडे हिस्से में अभी मेला लगा हुआ है। पार्षद ने स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले कार्यकर्ता और सफाई मित्रों का आभार प्रकट किया