पार्षद सुशीला रावत भारी बारिश में घर से बाहर निकली, केदारपुरम में जेसीबी से पानी निकासी को अस्थाई रास्ता बनवाया

बोली बारिश रूकने पर यहीं नाला निर्माण कराएंगी 

देहरादून । भारत नमन हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज पोर्टल के सम्पादक नरेश रोहिला की शिकायत पर आज क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में बरसाती पानी की निकासी के लिए जेसीबी के जरिए अस्थाई रास्ता बनवाया। उन्होंने कहा कि बारिश रूक जाने पर वे यहीं पर स्थायी नाला निर्माण कराने का कदम उठाएंगी। इससे पहले सुबह सवेरे उन्होंने भारी बारिश में रेनकोट पहन कालोनी में जल भराव की समस्या को देखा।

आपको बता दें कि भारत नमन सम्पादक ने पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश के कारण घरों में पानी घुसने की समस्या पार्षद सुशील रावत के समक्ष उठाई थी और पत्र लिखकर इसके समाधान का अनुरोध किया था। भारत नमन ने इस समस्या पर खबर भी न्यूज पोर्टल पर लगाई थी।

अब फिर तीन दिनों से बारिश हो रही है। आज सुबह भारी बारिश के बीच रेनकोट में क्षेत्रीय पार्षद सुशीला रावत अपने घर से निकली कालोनी विशेष रूप से निचले हिस्से में जल भराव स्थिति को देखा।

इसके बाद उन्होंने तुरंत नगर निगम से जेसीबी और संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर एमडीडीए कालोनी चौक (पुराने बस अड्डे पर ) पानी के लिए अस्थाई रास्ता बनवाया। इसी चौक पर हल्की सी बारिश में तालाब की सी स्थिति बन जाती है। पार्षद श्रीमती रावत यह भी कहा कि महापौर के समक्ष कालोनी में इस तरह की समस्याओं को उठाएंगी और प्राथमिकता से समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को खुद भी थोडा एहतियात बरतनी चाहिए और घरों के नालियों पर पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण न करे।

उन्होंने कहा कि पक्के निर्माण और बडे – बडे  स्लेब्स के कारण नालियां बंद हो जाती है और पानी नहीं निकल पाता।

उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र के लोग खुद इन्हें ठीक नहीं करेंगे तो फिर इस तरह के अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!