नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके जलाभिषेक

नीलकंठ ऋषिकेश। (अलकेश कुकरेती ) नीलकंठ महादेव में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रियों का सैलाब लगातार उमड़ रहा है।

रविवार को लगातार हो रही बारिश के बाबजूद भी कांवड़ यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और कांवड यात्री हजारों की तादाद में नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे है।पैदल मार्ग से और सड़क मार्ग से लगातार कावड़ यात्री नीलकंठ पहुंच रहे हैं लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी और गड्ढे भरे पड़े है, मूलभूत सुविधाओं का अकाल मेला क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, पेयजल,यातायात, स्वास्थ्य की सुविधा यात्रा मार्ग पर न के बराबर है,लेकिन इन सबके बावजूद भी कांवड़ यात्री लगातार अपने आराध्य देव भगवान भोले शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए नीलकंठ महादेव पहुंच रहे हैं।

देर रात 10.30 बजे तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु नीलकंठ में जलाभिषेक कर चुके थे। जब से यात्रा शुरू हुई है और रविवार देर रात तक नीलकंठ महादेव में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे।

रविवार सुबह से ही पूरा क्षेत्र शिवमय हो चुका था और हर तरफ बम भोले के जयकारे ही गूंज रहे थे। केसरिया रंग में रंगे शिव भक्तों की भीड़ के लिए व्यवस्था बनाने में

पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नीलकंठ महादेव में भीड़ अधिक होने व नीलकंठ में पार्किंग पैक हो जाने के कारण बैराज में कई बार वाहनों को रोकना पड़ा। पूरा नीलकंठ क्षेत्र ही पूरी तरह जाम रहा। हालत यह थी कि यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था । नीलकंठ में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा घंटे दर घंटे बढ़ता ही जा रहा था। देर रात 10.30 बजे तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु नीलकंठ में जलाभिषेक कर चुके थे। रविवार देर रात तक नीलकंठ में कुल 10 लाख से अधिक यात्री जलाभिषेक कर चुके थे और श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है इस बार सावन माह में लगातार हो रही बारिश के कारण यातायात व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल सुविधा,और अन्य इंतजाम करना बहुत मुश्किल हो पा रहा है कच्ची सड़कों पर पैदल यात्री चल रहे हैं वहां पर ना पीने के पानी की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही स्वास्थ्य व्यवस्था हो पा रही है लेकिन अपने इष्ट महादेव भोले शंकर की आराधना में कावड़ यात्री लगातार नीलकंठ पहुंच रहे हैं और नीलकंठ में लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं आने वाले दिनों में बहुत तेजी से कावड़ यात्रा बढ़ने वाली है और 1 दिन में कई लाख लोग नीलकंठ पहुंचेंगे इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है हालांकि पौड़ी गढ़वाल के डीएम आशीष चौहान एसएसपी श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी लगातार कावड़ यात्रा में नजर बनाए हुए हैं और मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!