राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कल गांधी पार्क पर सत्याग्रह करेगी
देहरादून। कांग्रेस की महानगर कमेटी में मुख्य प्रवक्ता बनायी श्रीमती मंजू त्रिपाठी का आज यहां राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और प्रदेश की सहप्रभारी दीपिका पांडे की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी ने हाल ही में अपनी कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें पार्टी की प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी को महानगर में मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता श्रीमती त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना और महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मंजू त्रिपाठी का मुंह मीठा कराकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मौजूद श्रीमती त्रिपाठी की माता जी लक्ष्मी त्रिपाठी ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बीच मुख्य प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी ने बताया कि महानगर कांग्रेस कल मंगलवार को राहुल गांधी के समर्थन में गांधी पार्क में सत्याग्रह करेगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे भी मौजूद रहेगी।