राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना तानाशाही : मंजू त्रिपाठी

‘कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से डरकर पीछे हटने वाली पार्टी नहीं’ 

देहरादून । कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने को भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस नेत्री कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लोग ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरे, उसे डराने की भाजपा की केन्द्रीय सरकार की कोशिश सफल होने वाली नहीं  है। उन्होंने कहा कांग्रेस का एक – एक कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी जान लडा देगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार विपक्ष के लोगों को जेल में डालना चाहती है तो डाले हम डरेंगे नहीं । जेलें कम पड़ जाएंगी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!