वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने नए पुलिस क्षेत्राधिकारी का किया स्वागत

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश का एक शिष्टमंडल पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी से मुलाकात कर उन्हें ऋषिकेश क्षेत्र की बागडोर संभालने पर और ऋषिकेश आगमन पर शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा ने ऋषिकेश परिक्षेत्र में अकेले रहने वाले दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा के लिए सीओ सिटी से अवगत कराया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को पुलिस प्रशासन से विशेष सहयोग करने की भी अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने वरिष्ठजनों की पूरी समस्याओं को ध्यान से सुना और भविष्य में संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि बुजुर्ग हमेशा हमारे मार्गदर्शक है उनका सम्मान सुरक्षा का पुलिस प्रशासन विशेष ध्यान रखेगा।

मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव नरेश चंद्र भारद्वाज, पुरुषोत्तम दयाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी ,संरक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार नौटियाल सहित तमाम कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!