मध्य प्रदेश: पहले तीन तलाक और अब हलाला के लिए कर रहे परेशान

पहले इस हिंदू युवती को उसके पति ने तीन तलाक दिया और फिर उसे अब हलाला के लिए भी परेशान किया जा रहा है। मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का है। इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने इस मामले में अब थाने में केस दर्ज करवाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 8 साल पहले युवती की शादी फारुख नाम के एक शख्स से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती का कहना है कि शादी के बाद से उसके पति और सास-ससुर धर्म बदलने के लिए उसपर दबाव बनाते थे। पीड़िता का कहना है कि उससे दहेज की मांग भी की जाती थी।

पीड़िता के मुताबिक बीते 24 मार्च को उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर बेघर कर दिया। घर से बेघर हो चुकी युवती का कहना है कि अब उसे हलाला के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर युवती ने करेली पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!