मध्य प्रदेश: चौकीदार को बंधक बनाया, गार्ड को पीटा; 7 बाल कैदियों के भागने की पूरी कहानी…

मध्य प्रदेश के इन्दौर के बाल सुधार गृह से चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर सात बाल कैदी फरार हो गये। बताया जा रहा है कि यह सभी बाल कैदी नुकीली हथियार से चैनल गेट के ताले काट कर फरार हुए हैं। इन बाल कैदियों ने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना बनाया और सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गये।  इन्दौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स मैं मौजूद विशेष बाल सुधार गृह से रविवार रात यह सात बाल कैदी फरार हुए हैं।

 पानी का बहाना बनाने के बाद उन्होंने चौकीदार को धक्का दिया। चौकीदार के गिरने के बाद बाल कैदी वहां से भाग गये। पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में सभी की तलाश की जा रही है। रात में एक कैदी ने चौकीदार सचदेव से कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इस दौरान सचदेव ने गेट खोला तभी अंदर से ओर कैदी बाहर निकले उन्होंने सचदेव की पिटाई की ओर उसे बधंक बना लिया। शोर की आवाज सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा। 7 बाल अपचारियों ने उस पर भी हमला कर दिया ओर मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!