देहरादून ।स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में आज शाम से ही न केवल बिजली की आंख मिचौनी चल रही है बल्कि बीच बीच में हाई वोल्टेज के कारण कई घरों में बल्ब और बिजली चालित अन्य उपकरणों के खराब हो गए। कई घरों में सारे बल्ब खराब हो गए।

यहां तक बताया गया कि कई घरों में बल्ब टूटकर गिर गए।इस बारे में जब स्थानीय बिजली घर पर सम्पर्क किया गया तो बताया गया कि कहीं पर फाल्ट है और कर्मचारी ठीक करने का काम कर रहे है।