रसोई गैस के दाम बढाने पर आक्रोश, कांग्रेस नेत्री ने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया

देहरादून । कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने पहले ही बढती महंगाई के बीच रसोई गैस के दामों में फिर पचास रूपए की बढ़ोतरी पर आक्रोश व्यक्त हुए केंद्र की भाजपा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि रसोई और कमर्शियल गैस के दाम बढाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने फिर यह दिखा दिया कि उसे आम आदमी की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है और यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!