चौथे तपोवन बाॅलीबाल टूर्नामेंट का उदघाटन

तपोवन (लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश)। उत्तराखंड पर्यटन समिति द्वारा आयोजित चौथे तपोवन बॉलीबाल का उदघाटन उत्तराखंड पर्यटन समिति के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता विजय सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। युवाओं को खेल में भाग लेना चाहिए इससे वे नशे और बुरी आदतों से दूर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मेरीकाम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधनमंत्री में भी खेलों इंडिया खेलों की शुरुआत की है।आज उत्तराखंड के युवा देश की राष्ट्रीय टीमों का हिस्सा बन रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रधान चैन सिंह, त्रिलोक सिंह भंडारी, सुंदर गिरी महाराज, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सेना के अध्यक्ष ओम रतूड़ी और तपोवन खेल क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!