स्वयंसेवकों ने साफ – सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
भारतनमन/सूरज रोहिला / जुलाना । राजकीय महाविद्यालय जुलाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर की थीम स्वच्छता अभियान तथा जल संरक्षण रही । सभी स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वह अपने आसपास और महाविद्यालय में भी सबको जल बचाव के बारे में जागरूक करेंगे और खुद भी जल का सदुपयोग करेंगे । सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में साफ सफाई करके सभी को स्वच्छता का संदेश भी दिया । संपूर्ण कार्यक्रम कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ जगबीर सिंह कुंडू की देखरेख में हुआ ।

कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीना राणा ने कहा कि बिना साफ सफाई वाली जगहों से अनेकों बीमारियां जन्म लेती हैं जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध होती हैं अत: हमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिस से हम बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं ।
श्री मुकेश देशवाल असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान ने सभी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण पर व्याख्यान दिया । इस मौके पर श्रीमती मीना और श्री अभिषेक उपस्थित रहे।