
देहरादून । महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पूर्व सदस्य और कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है।
श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लडी है और अपनी शहादत दी है लेकिन आज भाजपा उनका मखौल उडा रही है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मंत्री का बयान उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्रियों पर लगाम कसनी चाहिए