खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम – Bharat Naman

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

उपवा के तहत पुलिस परिवार के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में आयोजन

चमोली। डॉ अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष उपवा उत्तराखण्ड की प्रेरणा व पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में आज पुलिस लाइन मैदान गोपेश्वर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 06 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की दौड़, 6 से 08 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की फ्रॉग रेस, 09 से 11 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की 100 मीटर दौड़, 12 से 15 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ ,खो-खो प्रतियोगित,महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।

6 से कम आयु वर्ग की दौड़ में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान क्रमश: जॉय,हिमांशु,हार्दिक , 6 से 8 आयु वर्ग के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमश: आयुष, अनमोल, कार्तिक एवं 09 से 11 आयु वर्ग के बालक की 100 मीटर में दौड़ प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमश: आयुष व कान्हा, गौरव व दिवाकर, अंशुमन व वंश एवं 12-15 आयु वर्ग में देवेश, महक व अर्श, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर में श्रीमती नीलम को प्रथम, श्रीमती साधना को द्वितीय एवं श्रीमती कांति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस दौरान यातायात उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल,महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुंसाई व उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *