टीएचडीसी कोटेश्वर परियोजना में धूमधाम से मनाया गया 74 गणतंत्र दिवस समारोह

देहरादून । टीएचडीसी लिमिटेड कोटेश्वर परियोजना में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली । इस मौके पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने आनलाइन आकर समस्त कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कार्पोरेशन की उपलब्धियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने कहा कि आज के दिन हम सबका यह कर्तव्य है कि हम उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों, कुशल राजनीतिज्ञों, विधि वेत्ताओं और समाज सेवकों और बुद्धिजीवियों को नमन करें जिन्होंने भारत का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसलिए हम सबका यह नैतिक कर्तव्य है कि उन वीरों के सपनों को साकार करते हुए हम संकल्प लेकर अपने कार्यों को ईमानदारी से करते रहे। यही उन महान सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के इस संकल्प को दोहराया कि उर्जा क्षेत्र के विकास के साथ ही प्रदेश और देश को सामाजिक, आर्थिक समृद्धि के रास्ते पर आगे बढाना है। इसी क्रम में कोटेश्वर परियोजना भी अपना योगदान निरन्तर दे रही है।
इस अवसर पर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल कोटेश्वर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इन बच्चों और परियोजना के कर्मचारियों तथा सीआईएसएफ के जवानों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों में एचके जिंदल अपर महाप्रबंधक, डा श्रीमती नवनीत किरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरडी शर्मा सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ, एस एस राणा प्रबंधक, सिद्धार्थ कौशिक प्रबंधक, आर डी ममगाई उपप्रबंधक जनसम्पर्क,गिरीश उनियाल उप परबंधक,बीएल रतूडी कनिष्ठ अधिकारी,पीएस मथुरिया प्रधानाचार्य ओंकारा नंद स्कूल के साथ ही सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!