गणतंत्र दिवस

करसोला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरयाणवी और देशभक्ति गानों पर झूमे छात्र

गणतंत्र दिवस समारोह में गांव की बेटी डॉ. ज्योति लाठर ने फहराया तिरंगा

सूरज रोहिला/ जींद। क्षेत्र के गांव करसोला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम किया गया। जिसमें गांव के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की बेटी डॉ. ज्योति लाठर ने तिरंगा फहरा कर की। मां सरस्वती की आराधना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। स्कूल के बच्चो ने हरयाणवी संस्कृति, देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से हमारे कर्तव्य और अधिकारो के बारे में बहुत ही सरल तरीके से समझाया। छोटे बच्चों ने नृत्य से मन मोहा। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल कमेटी करसोला के सहयोग से हुआ। जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत अच्छे ढंग से किया। खेल कमेटी के प्रधान श्री सुरेश मिस्त्री ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का हौंसला बढ़ता है। हमें अपने राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह के आयोजन कराने चाहिए। इस बहाने हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियो और महपुरुषो के जीवन से रुबरू होने का मौका मिलता है। मंच संचालन कर रही स्कूल की शिक्षिका श्रीमती पिंकी मलिक ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियां होने की वजह से बच्चों को तैयारी का कम समय मिला लेकीन बच्चो ने कम समय में भी बहुत ही शानदार तरीके से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर गांव की महिलाए भी पिछे नही रही। गांव की बहुओं ने भी घूंघट के पिछे से जोरदार भाषण, कविता और गीतो से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किए।इस अवसर पर गांव के महंत बाबा बंसी गिरी जी,गांव के सरपंच महेंद्र सिंह, स्कूल स्टाफ, कमेटी के सदस्ट दीपक जमीदार, मोनू लाठर, सीटू पहलवान, रोहित बॉक्सर, जयदीप लाठर, सुनील कुमार उर्फ सिन्हा, बंसी फौजी, आदि समेत गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!