नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को 1989 में रूबैया सईद के बदले आतंकवादियों की रिहाई के मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बयानों पर कहा कि उन्होंने सच बताया है। तब के केंद्रीय मंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का 8 दिसंबर 1989 को जेकेएलएफ के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था।
तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला ने खान के हाल ही के टीवी इंटरव्यू की एक क्लिप को ट्वीट करते हुए कहा, ‘केरल के राज्यपाल को बधाई।’ उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा, आरिफ मोहम्मद खान ने दिसंबर 1989 में भाजपा समर्थिक वीपी सिंह सरकार के दौरान जो कुछ हुआ, उसका सच बता दिया है। तथ्य तब भी तथ्य हैं, वे बीजेपी और उसके इकोसिस्टम की ओर से तैयार नरेटिव का समर्थन नहीं करते हैं।