पीएम मोदी से बात करो… नितिन गडकरी के मजबूत कांग्रेस की इच्छा जताने पर बोले पार्टी नेता

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। अब कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान का स्वागत किया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता सचिन सावंत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उस कथित टिप्पणी का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘लोकतंत्र के लिए मजबूत कांग्रेस अहम है।

हालांकि उन्होंने गडकरी को पीएम मोदी से बात करने की सलाह जरूर दे दी। सावंत ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विपक्ष को नष्ट करने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश के बारे में बात करने का आह्वान किया।

बता दें कि गडकरी ने शनिवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र के लिए मजबूत कांग्रेस अहम है और यह उनकी ईमानदारी से इच्छा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!