पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाडे के अन्तर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर के कैंट विधानसभा जीएमएस रोड़ मंडल द्वारा रैन बसेरा पटेलनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों को पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल मंडल राकेश काम्बोज, महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी, महानगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य, महानगर महामंत्री बैजराम रावत और महिपाल सैनी, संदीप नामदेव, सो. मि प्रभारी ओजस्वी वर्मा, महानगर मंत्री जसवीर सिंह, कर्मराज चौधरी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
