सीएम धामी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने रक्तदान शिविर लगाया

एसके विरमानी द्वारा / देहरादून ।राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने युवा मुख्यमंत्री  पुष्कर के जन्म दिवस के अवसर पर बिंदाल पुल ओमकार प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैंट विधायक सविता कपूर ने किया जिसमें युवक और युवाओं ने बाढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमे 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे का कम होना माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

इस मौके पर कौस्तुभ आनंद जोशी प्रदेश मंत्री, राहुल चौहान, कुलदीप विनायक, मोहित शर्मा, दिलीप कंडारी अमन गुप्ता, अजीत नेगी, अनिल प्रदेश अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड, हेमेंद्र प्रदेश महामंत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!