
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाडे” के अंतर्गत आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महानगर के डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की गई और मुख्यमंत्री की स्मृति को सभी ने लड्डू खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक राकेश काम्बोज व महानगर महामंत्री रत्न सिंह चौहान, ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी व दोनों महामंत्री बैजराम रावत , महिपाल सैनी, मंत्री प्रदीप वर्मा कोषाध्यक्ष सन्दीप कुमार नामदेव व कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह थापा (मण्डल अध्यक्ष) व महामंत्री कु0 कीर्ति छेत्री सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।