बाक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को भारत गौरव सम्मान

किन्नर समाज सेवा समिति का सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर

पहलवान कविता दलाल एवं पर्वतारोही विकास राणा भी सम्मानित

हमारेसंवाददाता /जींद । किन्नर समाज सेवा समिति के द्वारा जयंती देवी मंदिर में प्रदेश स्तरीय मानव सेवा सम्मान समारोह व विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें कस्बे के बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।सूरज ने बताया की खेल क्षेत्र में गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने पर मुझे ये सम्मान दिया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व विधायक डॉक्टर कृष्ण मिडा और चेयरपर्सन अनुराधा सैनी तथा विशिष्ट अतिथि डिप्टी एमएस राजेश भोला एवं मुख्य अध्यापक बलवान सिंह राठौड़, सीमा महंत, केवल सिंह जुलानी, मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रिमझिम महंत ने की ।

मंच का संचालन अपना रोटी रथ के प्रमुख समाज सेवी मुकेश राठौड़ व बिट्टू कंडेला ने किया ।

रक्तदान शिविर में 86 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें जिले के 3 खिलाड़ियों को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें बॉक्सिंग/किकबॉक्सिंग एवं मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज रोहिला , WWE अंतरराष्ट्रीय पहलवान कविता दलाल, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विकास राणा को भी सम्मानित किया गया।

One thought on “बाक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को भारत गौरव सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!