प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के पर यमकेश्वर स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल होंगे।
प्रदेश में 16 सितंबर से मुख्यमंत्री और 17 सितंबर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप प्रज्वलन और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा ने इसे जनसेवा और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ते हुए बूथ स्तर तक कार्यक्रम चलाने की तैयारी की है।