उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को मिलेगी एसजीएसटी प्रतिपूर्ति – Bharat Naman

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को मिलेगी एसजीएसटी प्रतिपूर्ति

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राज्य में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म के प्रदर्शन पर टिकट बिक्री पर लगने वाले सीजीएसटी और एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में सेंट्रियो मॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी थी। इस अवसर पर उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। उन्होंने नीब करौरी बाबा के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी भक्ति और मानव सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *