मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सीएम धामी ने बैठक में यात्रा प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और मार्गों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।