साइबर क्राइम पर उत्तराखंड पुलिस का दमदार प्रदर्शन, देशभर में मिला 5वां स्थान

देहरादून: साइबर अपराध नियंत्रण और प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस ने देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के प्रदर्शन का आकलन कई साइबर सुरक्षा मानकों पर किया गया।

उत्तराखंड ने स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) की स्थापना, ई-जीरो FIR, साइबर शिकायत निस्तारण, मनी रिस्टोरेशन और साइबर जागरूकता जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। डीजीपी दीपम सेठ ने भी इसे राज्य पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!