राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बनने का गौरव

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिन पूरे कर लिए हैं। राज्यपाल के तौर पर नया रिकॉर्ड कायम करना उनके लंबे सार्वजनिक सेवाकाल में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में उन्होंने भारतीय सेना के डिप्टी आर्मी चीफ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा वार्ता के साथ जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का भी उन्हें व्यापक अनुभव रहा है।

उनकी सैन्य सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!