देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 से 11 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में दिन में कई दौर की बारिश हो सकती है।

दून में कहीं बारिश, कहीं सूखा

रविवार को देहरादून में दिनभर बादल छाए रहे। राजपुर रोड समेत कुछ इलाकों में तेज से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में सिर्फ बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई। बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!