Uttarakhand: SIR का पहला चरण पूरा, चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की तैयारी तेज

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण मंगलवार दोपहर 12 बजे पूरा हो जाएगा। अब तक 99.9 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

मतदाताओं की संख्या और निर्धारित मानकों के आधार पर नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिन केंद्रों पर 1,200 से अधिक मतदाता होंगे, वहां दूसरा मतदान केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही मतदाताओं के घर से मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं रखने का मानक तय किया गया है।

 

प्रदेश में 8 जून से SIR अभियान शुरू हुआ था। गणना प्रपत्र भरवाने के बाद बीएलओ ने उन्हें एप के माध्यम से डिजिटाइज किया। मंगलवार के बाद नए SIR गणना प्रपत्र जमा या डिजिटाइज नहीं किए जाएंगे।

 

वर्तमान में प्रदेश में 11,733 मतदान केंद्र हैं। पुनर्निर्धारण के बाद इनकी संख्या में करीब एक से दो हजार तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इन मतदान केंद्रों का विवरण 14 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!